फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: कहीं ग्राहकों से धोखाधड़ी तो कहीं लूटपाट में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आये

Tue, 17 Jun 2025 04:58 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक ग्राहक ने बिंदापुर थाने में शिकायत की, जिसमें बताया कि उन्होंने अमेजन से सामान मंगवाया था। पसंद नहीं आने पर उसे वापस कर दिया, लेकिन उसे न तो पैसे मिले और न ही सामान ही वापस किया गया। छानबीन करने पर कंपनी ने बताया कि असली सामान की जगह दूसरा सामान वापस किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिंदापुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने पर अमेजन कंपनी के डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। वह ग्राहकों के सामान वापस करने पर उसे बदलकर पुराने सामान को कंपनी में जमा कर देता था। एक ग्राहक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारका पुरी निवासी किशन (22) के कब्जे से पुलिस ने टैबलेट और फोन सहित अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि एक ग्राहक ने बिंदापुर थाने में शिकायत की, जिसमें बताया कि उन्होंने अमेजन से सामान मंगवाया था। पसंद नहीं आने पर उसे वापस कर दिया, लेकिन उसे न तो पैसे मिले और न ही सामान ही वापस किया गया। छानबीन करने पर कंपनी ने बताया कि असली सामान की जगह दूसरा सामान वापस किया गया है, जिससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ।

पुलिस को सामान की डिलीवरी करने वाले बॉय पर शक हुआ। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी किशन को राजापुरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से टैबलेट, मोबाइल फोन, 22 पैकेट कपड़े, 3 घड़ी, 2 जोड़ी स्लीपर, एक जोड़ी जूते, 10 अन्य पैकेट बरामद किए। उसने बताया कि ग्राहकों के सामान वापस करने पर वह उसे अपने पास रख लेता था और उसके बदले पुराने सामान रखकर उसे कंपनी में जमा कर देता था।
विज्ञापन


ऑटो में बैठकर सवारी से की लूटपाट
निहाल विहार थाना पुलिस ने लूटपाट में शामिल एक डिलीवरी बॉय को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल कंपनी की स्कूटी के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी की पहचान चंदर विहार निवासी जसप्रीत उर्फ जस्सी और साथी मलकीत सिंह उर्फ मन्नू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी और स्कूटी बरामद कर ली है।  

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 12 जून को पुलिस को निहाल विहार इलाके में लूटपाट की सूचना मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुबह के समय वह उत्तम नगर में अपनी मौसी से मिलने जा रहा था। वह चंदर विहार के कीकर चौक से एक ऑटो-रिक्शा में सवार हुआ। कुछ ही देर बाद एक अन्य व्यक्ति उसमें बैठ गया। कुछ दूर जाने के बाद ऑटो में बैठे आरोपी ने उससे मोबाइल फोन लूट लिया। इसी दौरान स्कूटी से दो आरोपी वहां आए। फिर तीनों ने शिकायतकर्ता से मारपीट करने के बाद 20 हजार रुपये लूटकर भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी शिशपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इस दौरान पुलिस को बदमाशों की स्कूटी का नंबर मिला।  जांच करने पर पता चला कि स्कूटी डिलीवरी करने वाली कंपनी के नाम पर रजिस्टर है। कंपनी ने अपने कर्मचारी जसप्रीत उर्फ जस्सी को डिलीवरी के लिए स्कूटी दी थी। 15 जून को पुलिस को जसप्रीत के चंदर विहार के नाला रोड के पास मौजूद होने की जानकारी मिली।

छापा मारकर आरोपी को किया गिरफ्तार 
पुलिस ने छापा मारकर जसप्रीत उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 35 सौ रुपये और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में उसने अपने एक साथी की पहचान चंदर विहार निवासी मलकीत सिंह बताया। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जसप्रीत पर पहले से राजौरी गार्डन थाने में चोरी का मामला दर्ज है। वहीं मलकीत पर निहाल विहार थाने में गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें