फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमिका को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस ने युवती के परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर कर ली है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि अभी उसकी शादी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-62 शांति कुंज अपार्टमेंट में तीन सहेलियों के साथ रहने वाली 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली थी। मूलरूप से पटना बिहार निवासी युवती सेक्टर-62 की नामी आईटी कंपनी में काम करती थी।

यहीं पर काम करने वाले रोहिणी दिल्ली निवासी अंकुश गंदोत्रा से दो वर्ष पहले उसे प्यार हुआ था। दोनों के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ ऐसा लिखा था सुसाइड नोट में

suicide
युवती ने अपने सुइसाइड नोट में लिखा था कि इतना सब कुछ होने के बावजूद अंकुश उससे शादी नहीं करना चाहता। वह अपने परिवार की मर्जी से कहीं और शादी कर रहा है। युवती प्रेमी की बेवफाई से कई दिनों से परेशान थी।

थाना सेक्टर-58 प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के परिजन बृहस्पतिवार को पटना से नोएडा आ गए थे। उन्होंने शाम को नोएडा सेक्टर-94 में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

परिजन की शिकायत पर अंकुश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे शाम को सेक्टर-62 में कंपनी के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अभी उसकी कहीं शादी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें