फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या: समोसे खरीदने को लेकर हुई कहासुनी, पिटाई करने के साथ युवकों ने मारी गोली; छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 04:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में समोसे खरीदने को लेकर युवकों और दुकानदार में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने पिटाई करने के साछ गोली मारकर दुकानदार की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम अपराध शाखा फर्रुखनगर पुलिस टीम ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक बाइक और 20 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान झज्जर के इस्माइलपुर गांव निवासी पंकज, रोबिन, कृष्णा उर्फ जोनी और लोकेश उर्फ मंत्री के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कृष्णा उर्फ जोनी और लोकेश उर्फ मंत्री को रविवार को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी रोबिन को तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद रविवार को अदालत के पेश करके जेल भेज दिया गया। 

आरोपी पंकज को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मामले में मृतक दुकानदार राकेश के साथ समोसे खरीदने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश के कारण उन्होंने दुकानदार राकेश के साथ मारपीट की और पंकज ने राकेश की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें