फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: हेरोइन तस्करी मामले में फरार चल रहे नाइजीरियन को पुलिस ने दबोचा

Sat, 21 Sep 2019 08:49 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भगोड़ा गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे भगोड़े नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मारटिन उर्फ उबुम उर्फ फेवॉर (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास एक स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो तीन किलो हेरोइन के साथ वर्ष 2018 में गिरफ्तार हुए मारटिन को फरवरी 2019 में जमानत मिल गई थी। इसके बाद मारटिन दोबारा कभी अदालत नही गया। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने मारटिन की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. जी राम गोपाल नायक ने बताया कि जून 2018 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक सूचना के बाद तीन किलोग्राम हेरोइन के साथ मारटिन समेत तीन नाइजीरियन नागरिकों को दबोचा था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। किसी तरह मारटिन जमानत लेने में कामयाब हो गया और फरार हो गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि आरोपी मारटिन निलोठी, दिल्ली में अपने किसी साथी से मिलने आने वाला है।

सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके से स्कूटी समेत आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी मारटिन ने बताया कि वह नाइजीरिया से ग्रेजुएट है। 2013 में वह भारत गारमेंट का कारोबार करने आया था। लेकिन जल्द पैसा कमाने के चक्कर में वह मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के संपर्क में आ गया। तभी से वह हेरोइन की तस्करी करने लगा। पुलिस मारटिन से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें