फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई दिल्ली की लेडी डॉन: गैंगस्टर हाशिम बाबा की बेगम जोया चलाती थी गैंग, एक करोड़ की हेरोइन के साथ दबोचा

Fri, 21 Feb 2025 01:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस काफी समय से जोया खान को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही थी, लेकिन जोया कभी दुबई तो कभी मलेशिया में रह रही थी। जोया हाशिम बाबा के गैंग को चलती थी। जोया को उसके घर से एक करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हाशिम बाबा की पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर और फिरौती मांगने वाले हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को स्पेशल सेल की पुलिस ने वेलकम थाने की पुलिस के साथ मिलकर एक करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है उत्तर पूर्वी दिल्ली की पुलिस और स्पेशल सेल काफी समय से जोया को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही थी लेकिन जोया कभी दुबई तो कभी मलेशिया में रह रही थी। लेकिन जब दिल्ली में अपने घर वेलकम जैसे ही जोया आई पुलिस ने रेड करके जोया को पकड़ा। जोया हाशिम बाबा के गैंग को चलती थी, जिसमें नाबालिग से लेकर 100 लड़के हैं। एसीपी भजनपुरा विनय त्यागी और स्पेशल सेल के ऑफिसर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, हाशिम बाबा पर हत्या, लूट, जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। जोया उसकी तीसरी पत्नी है। जो हाशिम बाबा के अवैध धंधों को संभाल रही थी, वह ड्रग्स सिंडिकेट का भी अहम हिस्सा थी। पुलिस जब भी जोया को पकड़ने के लिए जाल बिछाती तो जोया उनके हाथ से निकल जाती थी। लेकिन इस बार पुलिस को कामयाबी मिली और जोया को पकड़ लिया गया।

दाऊद की बहन हसीना पारकर की तरह कर रही थी काम
हाशिम बाबा ने 2017 में जोया से शादी की थी। जोया मूलरूप से वेलकम की ही रहने वाली है। हालांकि जोया की यह दूसरी शादी है। साल 2014 में पहली शादी के बाद उसका तलाक हो गया था। दोनों नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रहने वाले थे और वहीं से इनका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। गैंगस्टर हाशिम बाबा के जेल में जाने के बाद जोया ने उसके गैंग की कमान संभाल ली थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की तरह काम कर रही थी। वह उगाही और ड्रग्स सप्लाई के मामलों को देखती थी। पुलिस का दावा है कि उसने पति के कहने पर कई गैरकानूनी कामों को अंजाम दिया।

कोड भाषा में गैंग के चलाने की ट्रेनिंग देता था हाशिम बाबा
जोया खान अपने हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए भी मशहूर थी। जोया को पेज थ्री पार्टियों में जाने और महंगे कपड़े पहनने का शौक है। ब्रांडेड सामान इस्तेमाल करती और हाई-फाई पार्टियों में शामिल होती थी। सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती थी, जहां वह अपने आलीशान जीवन की झलक दिखाती थी। जोया अक्सर तिहाड़ जेल जाकर हाशिम बाबा से मिलती थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हाशिम बाबा उसे स्पेशल कोड भाषा में गैंग के चलाने की ट्रेनिंग देता था। जोया गैंग के सदस्यों के कॉन्टैक्ट में रहती थी और कई बड़े अपराधियों से संबंध रखती थी।

लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन भी आया सामने
स्पेशल सेल के अधिकारियों का संदेह है कि जोया खान ने दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-1 में सितंबर 2024 में हुए नादिर शाह हत्याकांड के शूटरों को रहने की जगह दी थी। इस मामले में पिछले महीने उसे स्पेशल सेल के लोधी कॉलोनी स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था। पुलिस के अनुसार, हाशिम और लॉरेंस की दोस्ती 2021 में जेल में हुई थी। दोनों भले ही अलग-अलग जेलों में थे, लेकिन वे फोन और वीडियो कॉल्स के जरिए संपर्क में रहते थे। नादिरशाह हत्या मामले में दोनों गैंगस्टरों का नाम सामने आया था।
विज्ञापन

हाशिम की छेनू गैंग से चल रही है रंजिश
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लंबे समय से अपराधी गिरोहों का गढ़ रहा है। यहां छेनू गैंग, हाशिम बाबा गैंग और नासिर पहलवान गैंग जैसे कई गिरोह सक्रिय हैं। पहले ये गैंग सिर्फ नशीली दवाओं की तस्करी करते थे, लेकिन 2007 के बाद इनके बीच खूनी संघर्ष भी बढ़ गया, जिससे क्षेत्र में शुरू हुई गैंगवार में हत्याओं की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें