फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर दर्शन डबास को पुलिस ने दबोचा

Fri, 08 Nov 2019 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर दर्शन डबास को गिरफ्तार किया है। डबास ने प्रॉपर्टी विवाद में दिसंबर 2018 को नजफगढ़ इलाके में गैंगस्टर प्रवीन राठौर उर्फ कालू बंजारा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खोखे और एक होंडा सिटी कार बरामद की है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि 13 दिसंबर 2018 को विजयपाल नामक शख्स ने अपने भाई कालू बंजारा की हत्या का मामला नजफगढ़ थाने में दर्ज कराया था। विजयपाल ने गैंगस्टर दर्शन डबास पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। 

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने डबास की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये घोषित किया था। बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दर्शन डबास द्वारका सेक्टर-23 के पास आने वाला है। पुलिस ने धुलसिरस गांव के पास छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान एक होंडा सिटी कार सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने भागने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस की जिप्सी को भी टक्कर मार दी। सरेंडर करने के लिए कहने पर आरोपी कार से उतरकर भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां भी चलाईं। एक गोली हवलदार विरेंद्र की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर आरोपी पर काबू पाया। इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। 

पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं। पुलिस की पूछताछ में दर्शन ने बताया कि कालू ने उसके एक रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हड़प ली थी। इसका बदला लेने के लिए उसने कालू की हत्या की दी। पुलिस ने दर्शन की गिरफ्तारी से कई मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें