फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एयरपोर्ट पर सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहन घूम रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2024 09:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया की 25 अप्रैल को एक युवक सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहनकर मेट्रो स्काईवॉक पर घूम रहा था। शक होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक नकली पायलट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जाली आई कार्ड भी मिला है। आरोपी की पहचान गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश निवासी 24 साल के संगीत सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया की 25 अप्रैल को एक युवक सिंगापुर एयरलाइंस के पायलट की वर्दी पहनकर मेट्रो स्काईवॉक पर घूम रहा था। शक होने पर सीआईएसएफ कर्मियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। साथ ही पहचान पत्र का सत्यापन किया गया। सत्यापन में पहचानपत्र नकली पाया गया। उसके पास उड़ान संचालन के लिए सिंगापुर एयरलाइंस की आईडी पाई गई, जिसकी बाद में जांच करने पर नकली होने की पुष्टि हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संगीत ने एक ऑनलाइन ऐप का उपयोग करके जाली आईडी बनाई और इसके बाद उसने द्वारका इलाके से पायलट की यूनिफॉर्म खरीदी थी। आगे की जांच से पता चला कि उसने 2020 में मुंबई में एक साल का एविएशन हॉस्पिटैलिटी कोर्स किया। जांच के अनुसार, उसने अपने परिवार और परिचितों को यह विश्वास दिलाया कि उसे सिंगापुर एयरलाइंस में पायलट की नौकरी मिल गई है। वह सभी से झूठ बोल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें