फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड के प्रेमी से मालकिन को हुआ इश्क: 65 तोला सोना देकर पति की कराई हत्या, आठ महीने पहले हुआ था दोनों को इश्क

Mon, 07 Nov 2022 11:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

सीआईए पालम विहार थाना पुलिस ने पत्नी व शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की मास्टरमाइंड उसकी ही पत्नी निकली। पत्नी ने प्रेमी को 65 तोला सोना पति की हत्या के लिए दिया था। इसकी कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जाती है। सीआईए पालम विहार थाना पुलिस ने पत्नी व शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से पूछताछ के लिए पत्नी को एक दिन और शूटर को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन

सात दिन पहले सेक्टर-22 पालम विहार के प्लॉट संख्या 465 की निर्माणाधीन इमारत में सो रहे प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव (45) की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी नीतू यादव (40) व शार्प शूटर मोहम्द्दीन (42) को गिरफ्तार किया है। सीआईए पालम विहार प्रभारी इंस्पेक्टर जोगिन्दर ने बताया कि हत्या कराने वाली मास्टरमाइंड नीतू यादव है। नीतू और धर्मेश का विवाह 20 साल पहले हुआ था।

उनके दो बच्चे हैं जोकि देहरादून के दून स्कूल में पढ़ते हैं। करीब आठ माह पहले यूपी के संभल में गांव बहजोई निवासी बबलू नामक युवक नीतू के संपर्क में आया। प्रॉपर्टी डीलर के घर में काम करने वाली मेड से बबलू की दोस्ती थी। उसी से मिलने के दौरान नीतू से उसकी दोस्ती हो गई। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच अवैध संबध भी बन गए थे। दून में पढ़ रहे बच्चों से मिलने के लिए नीतू जब जाती थी तो बबलू भी देहरादून पहुंच जाता था।

इसी बीच नीतू ने बबलू से अपने पति को ठिकाने लगाने की बात कही। इस पर बबलू ने नीतू से मोहम्मद्दीन से मिलाया था। शॉर्प शूटर मोहम्मद्दीन भी बबलू के ही गांव का रहने वाला है। पति की हत्या के लिए नीतू ने प्रेमी को 32 लाख रुपये का सोना दिया था। बबलू ने मोहम्मदीन के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश तीन दिन से निर्माणाधीन भवन पर ही सोता था। इसकी जानकारी केवल परिवार में उसकी पत्नी को थी। हत्या के बाद परिवार वालों ने आठ घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था। एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपी बबलू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें