फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली पुलिस के लापता एएसआई का शव पेड़ से लटका मिला, शुरुआती जांच में चौंकाने वाली वजह आई सामने

Mon, 07 Nov 2022 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मृतक की शिनाख्त शाहजीहा पीए के रूप में हुई है। वह पत्नी और दो बेटों के साथ साउथ पटेल नगर में रहते थे। दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई के पद पर वह कार्यरत थे और उनकी तैनाती अशोका पुलिस लाइन में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाणक्यपुरी इलाके से लापता दिल्ली पुलिस के एएसआई का शव इंद्रपुरी के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआती जांच में उनके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई है। पुलिस उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त शाहजीहा पीए के रूप में हुई है। वह पत्नी और दो बेटों के साथ साउथ पटेल नगर में रहते थे। दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई के पद पर वह कार्यरत थे और उनकी तैनाती अशोका पुलिस लाइन में थी। 26 अक्तूबर को वह अपने कार्यालय आए थे। उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। चार नवंबर को परिवार वालों ने चाणक्यपुरी थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत की।

पुलिस मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर में इंद्रपुरी इलाके में स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की जानकारी पुलिस को मिली। मौके पर छानबीन के बाद इंद्रपुरी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया। उनके पास से कोई कागजात नहीं मिला था। जिससे रविवार को उनकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

सोमवार को उनके बेटे ने शव की पहचान की। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी के बीमार रहने की वजह से वह परेशान रहते थे। आशंका है कि उन्होंने डिप्रेशन में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें