फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के मामले में कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 02:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कन्हैया कुमार पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, पता चला कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार न्यू उस्मानपुर के 4 पुश्ता पर स्वामी सत्यनारायण भवन में आप कार्यालय में बैठक कर रहे थे। 

विज्ञापन


आप पार्षद छाया शर्मा बैठक की मेजबानी कर रही थीं। बैठक के बाद जब छाया शर्मा कन्हैया कुमार को विदा करने नीचे आईं तो कुछ लोग आए और कन्हैया कुमार को माला पहना दी। माला पहनाने के बाद कुछ लोगों ने उन पर स्याही फेंकी और उन पर हमला करने की कोशिश की। जब छाया शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाया। डीसीपी उत्तर पूर्वी ने बताया कि छाया शर्मा की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच जारी है।



डीसीपी उत्तर पूर्वी जॉय तिर्की ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर स्याही फेंकने के आरोप में अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। 17 मई को कन्हैया आप कार्यालय में एक बैठक में थे। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें