फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पत्नी का गला काटकर बोरे में भरकर किराये के मकान में रखा शव, बेटी को लेकर हुआ फरार; नौ साल बाद गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 06:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी सुनील कुमार ने बताया कि उसने पीडि़ता प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही अक्सर झगड़े के कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। उसने पत्नी का गला काट दिया।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी नौ साल बाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला/ freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2016 में पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले पति सुनील कुमार उर्फ शैलेंद्र कुमार राउत को नौ साल बाद बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी छह महीने की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की पकड़ में आया है। इसने पत्नी का काटा काटकर प्लास्टिक के बोरे में किराए के मकान में रख दिया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम रखा हुआ था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार, रणहौला के दास गार्डन क्षेत्र में एक किराये के मकान में 18 अक्तूबर, 2016 को एक महिला का शव मिला था। उसका गला कटा हुआ था। शव खून से लथपथ एक प्लास्टिक की बोरी में था। जब बंद कमरे से दुर्गंध आन लगी तो मालिक को इसका पता लगा। महिला का पति सुनील कुमार फरार था।

बिहार के शेखूपुर इलाके में छिपा था
हत्या के बाद, आरोपी अपनी चार साल की बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया था। शाखा की आइएससी में तैनात इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन और इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम भगोड़ा आरोपियों की जांच कर रही थी। पुलिस टीम को पता लगा कि आरोपी बिहार के शेखूपुर इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी सुनील कुमार को पकड़ लिया ।
विज्ञापन


तीन-महीने महीने में ठिकाने बदल लेता
पूछताछ में आरोपी सुनील कुमार ने बताया कि उसने पीड़िता से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही अक्सर झगड़े के कारण उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। उसने पत्नी का गला काट दिया। आरोपी ने ट्रैकिंग को रोकने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया और हर तीन-महीने महीने में ठिकाने बदल लेता था। अपराध शाखा ने रणहौला थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें