फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Encounter In Ghaziabad: मुठभेड़ के दौरान फरार आरोपी गिरफ्तार, जंगल में छिपकर बैठा था लुटेरा

Fri, 20 Oct 2023 05:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर लूट, चोरी और डकैती समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की मोदीनगर थाना पुलिस और स्वाट टीम की गुरुवार शाम बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने देर रात दोबारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी पर लूट, चोरी और डकैती समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी रवि वर्मा निवासी पुठठा के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी रवि वर्मा में पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी अनुज के साथ पल्सर गाड़ी पर सवार होकर मोदीनगर गाजियाबाद में करीब छह महिलाओं की चेन छीनी थी। साथ ही लूट जैसी कई और अपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने हुई मुठभेड़ के दौरान वह अपनी गाड़ी से भाग गया था। इसके बाद वह जंगल में छिप गया था। अंधेरे का फायदा उठाकर वह रोरी रोड से होता हुआ मेरठ की तरफ जा रहा था, तभी  रास्ते में पुलिस ने मुठभेड़ हो गई और इस दौरान वह गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें