फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दबदबा बनाने की कोशिश, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 02:06 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिंस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर इलाके में दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे एक युवक को पटेल नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिव्यांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर अपराध का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रख रही है। इसी दौरान पुलिस की निगरानी में एक इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया, जिस पर एक युवक चाकू लहराते हुए तस्वीरें पोस्ट कर रहा था। थाना प्रभारी नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे शादीपुर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता हासिल करने और इलाके में दबदबा कायम करने के उद्देश्य से चाकू के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ मोती नगर और पटेल नगर थाने में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें