ईकोटेक-3 थाना प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि उनके क्षेत्र में दो-तीन डेबिट कार्ड बदलकर ठगी की वारदात हुई थी। आरोपियों की पहचान कराने पर पीड़ितों ने उन्हें पहचान लिया।
60 से ज्यादा वारदात को दे चुके थे अंजाम
पुलिस के मुताबिक आरोपी पूरे एनसीआर क्षेत्र में वारदात करते हैं और अब तक 60 वारदात कर चुके हैं। इससे पहले आरोपी दिल्ली में सक्रिय थे। आरोपी ऐसे एटीएम पर जाते हैं, जहां सिक्योरिटी गार्ड न हो। पहले वह वहां का सीसीटीवी पहले खराब कर देते हैं।
इसके बाद दो लोग पहले से केबिन में घुस जाते और एक बाद में किसी के वहां रुपये निकालने के दौरान तब पहुंचता है, जब वहां मौजूद दोनों लोग पिन नंबर देख लेते हैं। तीसरा आरोपी जल्दबाजी में घुसता है और इस दौरान तीनों मिलकर पीड़ित का ध्यान बंटाकर या मदद का झांसा देकर कार्ड बदल लेते थे। आरोपियों ने बताया कि उस क्षेत्र में ऐसे कई गिरोह है जो इस तरह का काम करते हैं और बाकायदा कार्ड बदलने का तरीका तक सिखाते हैं।