फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी आंख से होगी जेवर कस्बे की निगरानी, मुख्य चौराहों पर लगेंगे 4 कैमरे

Sat, 07 Jul 2018 07:47 AM IST
मनोज कुमार शर्मा, अमर उजाला,जेवर
विज्ञापन
सीसीटीवी
विज्ञापन

पुलिस व नगर पंचायत ने आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कस्बे में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। इसके लिए शुक्रवार से मुख्य चौराहे पर चार कैमरे लगाने के साथ ही दर्जन भर अन्य स्थानों को चिह्नित कर कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। इससे आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों की आसानी से पहचान के साथ पुलिस इन स्थानों पर नजर भी रख सकेगी।

विज्ञापन

      
यमुना एक्सप्रेस-वे के साबौता व खुर्जा अंडरपास, मेन बाजार, बैकों के आसपास, कन्या इंटर कॉलेज व धार्मिक स्थलों सहित बस स्टैंडों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों से मिलने वाले रिजल्ट को देखने के लिए शुक्रवार को जेवर कस्बे के ज्वाली ऋषि मुख्य चौराहे पर कैमरे लगाकर उनको पुलिस थाने व क्षेत्राधिकारी के कार्यालय से जोड़ दिया गया। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस-वे के सबसे अधिक व्यस्त खुर्जा अंडरपास के अलावा साबौता अंडरपास पर भी कैमरे लगाने का काम शरू कर दिया गया है। 

जन सहयोग से लगेंगे कैमरे      
कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि शुरुआती दौर में केवल मुख्य स्थानों को ही कैमरों से लैस किया जाएगा। भविष्य में अगर नगर पंचायत से बजट पास होने में किसी तरह की परेशानी आती है, तो आबादी के अंदर जनता की मदद से भी कैमरों को लगवाने को फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में होगा फैसला
नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि जल्द ही आगामी बोर्ड बैठक में कस्बे की सुरक्षा को देखते हुए सभी मुख्य स्थानों को सीसीटीवी कैमरों की जद में लाने के लिए फैसला लिया जायेगा। इसके बाद व्यावसायिक के अलावा आवासीय क्षेत्रों को सीधा पुलिस से जोड़ने में मदद मिलेगी।       

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें