फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन :  संस्थाओं के साथ जरूरतमंदों की सेवा में पुलिस, प्रशासन और निगम के अफसर भी जुटे

Mon, 27 Apr 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
गाजियाबाद में जारी है मदद का अभियान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को रोजाना भोजन और अन्य आवश्यकता की सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न शहरों में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले सामाजिक संस्थाएं दिन-रात जुटी हुईं हैं। 

विज्ञापन


रविवार को गाजियाबाद जिले में भोजन के पैकेट्स के साथ संतरे भी वितरित किए गए। यहां परमार्थ समिति, गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, अन्न पात्र संस्था और महाराजा अग्रसेन रसोई पूरे उत्साह से काम कर रही हैं। इनके साथ पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और सिविल डिफेंस के पदाधिकारी भोजन का वितरण कर रहे हैं।



अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर रविवार को कानपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भोजन उपलब्ध कराया। उन्नाव में गांव-गांव, गली-गली में रह रहे जरूरतमंद लोगों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया। इटावा में भोजन के साथ राशन भी बांटा गया। फर्रुखाबाद में जरूरतमंदों को राशन बांटने के साथ पुलिस कर्मियों को चाय-नाश्ता कराया गया
विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति और अमर उजाला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को खाना खिलाया। 

महेंद्रगढ़ में श्री श्याम परिवार सेवा समिति, मोहल्ला राठौड़ सैनीपुरा और प्राचीन हनुमान मंदिर जबकि कनीना में श्री श्याम मंडल के सदस्यों की ओर से भोजन वितरित किया गया। 

झज्जर में उमर उजाला फाउंडेशन के आह्वान पर लॉकडाउन लागू होने के बाद से सामाजिक संस्थाओं की तरफ से निरंतर भोजन वितरण किया जा रहा है। रविवार को भी पंचायती गुरुद्वारा एवं निष्काम सेवा समिति, आप और हम संगठन ने भोजन वितरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें