फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

(संपादक जी के ध्यानार्थ) पीएनबी सोल्जराथन : 27 हजार से ज्यादा धावकों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सशस्त्र बलों के साथ मिलकर ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली । पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोल्जराथन-2026 का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से 27 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। मैराथन भारतीय सेना के साहस तथा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित रहा। कार्यक्रम की थीम 'रन विद सोल्जर्स-रन फॉर सोल्जर्स' रखी गई। मैराथन को मिजोरम के राज्यपाल विजय कुमार सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, डीएफएस सचिव एम. नागराजू और पीएनबी के एमडी व सीईओ अशोक चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन और देशभक्ति का संदेश भी देते हैं। हाफ मैराथन (21.1 किमी) पुरुष वर्ग में सत्यम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में नीता रानी विजेता रहीं। वहीं 10 किमी दौड़ में पुरुष वर्ग में गौरव और महिला वर्ग में संजना सिंह ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें