फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कल जेएनयू में विवेकानंद की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Wed, 11 Nov 2020 01:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : youtube@narendra modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम के कार्यक्रम से पहले जेएनयू कैंपस में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं बुधवार को एबीवीपी छात्र संगठन ने साबरमती ढाबा से विवेकानंद प्रतिमा तक सम्मान यात्रा निकाली। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी उपस्थित रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा है कि स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत और संदेश आज भी देश के युवाओं को राह दिखाते हैं। भारत को गर्व है कि यहां पैदा हुई उनकी जैसी महान शख्सियत आज भी दुनिया भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श जितने उनके जीवनकाल में प्रासंगिक थे वह आज भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें