फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 मार्च को फिर ग्रेनो आएंगे पीएम, संस्कृति संकुल का करेंगे शुभारंभ

Thu, 07 Mar 2019 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को फिर ग्रेटर नोएडा आएंगे। वे यहां दो परियोजनाएं संस्कृति संकुल और नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो सेक्शन का लोकार्पण करेंगे। जबकि खुर्जा के अरनिया में 1320 मेगावाट सुपर थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। वहीं, नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास होगा या नहीं, इसका निर्णय बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की बैठक के बाद होगा।

विज्ञापन

   
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री का समय मिल गया है। वे शनिवार को सुबह 11 बजे ग्रेटर नोएडा आएंगे। यहां वे पहले परी चौक के पास नॉलेज पार्क टू स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्किलॉजी (संस्कृति संकुल) का शुभारंभ करेंगे। 

इसे केंद्र सरकार ने बनवाया है। इस पर करीब 290 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और लगभग दो साल में बनकर तैयार हुआ है। यह 25 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें संग्रहालय के अलावा 1000 लोगों के बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम भी है। 
विज्ञापन


दूसरा अहम प्रोजेक्ट नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो सेक्शन है। इससे आसपास के लोगों को बहुत सहूलियत हो जाएगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के यात्रियों को अभी तक सिटी सेंटर से सेक्टर-71 तक कनेक्टिविटी न होने से दिक्कत थी, जो अब दूर हो जाएगी। 
तीसरा, बड़ा प्रोजेक्ट अरनिया (खुर्जा) का सुपर थर्मल पावर प्लांट है। 

प्रधानमंत्री इसका शिलान्यास करेंगे। इस प्लांट केे लिए 11,089 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिए हैं। इस प्लांट से 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। इसकी जमीन व अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्लांट से उत्पादित 60 प्रतिशत बिजली इसी एरिया को मिलेगी। बाकी 40 फीसदी बिजली अन्य जगहों को दी जाएगी। 

एयरपोर्ट के शिलान्यास पर असमंजस

प्रधानमंत्री का ग्रेटर नोएडा आने का कार्यक्रम तो तय हो गया, लेकिन नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर संशय अब भी बरकरार है। हालांकि, नोएडा एयरपोर्ट के मसले पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा प्रधानमंत्री से मिलेंगे।

अब तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी। एयरपोर्ट के लिए किसानों से जमीन अब तक नहीं ली जा सकी है। साथ ही टेंडर भी नहीं हुआ है। इसके अलावा कुछ किसान जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के विरोध में हाईकोर्ट भी जा चुके हैं। इसी वजह से एयरपोर्ट के शिलान्यास पर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें