फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे पीएम

Fri, 06 Nov 2020 04:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • सात नवंबर को आयोजित होगा समारोह
  • स्नातक विषयों में टॉपर को दिया जाएगा राष्ट्रपति स्वर्ण पदक
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Twitter@narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सात नवंबर को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है, इसमें शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पासआउट होने वाले बीटेक, एमटेक और पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री मिलेंगी। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रामगोपाल राव ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे। समारोह एक फिजिकल इन-पर्सन समारोह के साथ हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के डोगरा हॉल और एक ऑनलाइन वेबकास्ट में सभी स्नातक छात्रों, उनके माता-पिता, प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम में बीटेक के 744, एमटेक के 522, पीएचडी के 298, मॉस्टर ऑफ साइंस रिसर्च के 13, मॉस्टर ऑफ डिजाइन के 20, एमबीए के 116, मॉस्टर ऑफ साइंस के 151 समेत अन्य प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री मिलेगी। समारोह में राष्ट्रपति स्वर्ण पदक, डायरेक्टर स्वर्ण पदक, डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल समेत अन्य अवार्ड दिए जाएंगे। इसमें स्नातक विषयों में टॉपर छात्रों को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रो. राव ने बताया कि वहीं आईआईटी दिल्ली द्वारा तैयार कोरोना जांच की किट कोरोश्योर से कर्मचारियों व छात्रों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली में इस आरटी पीसीआर टेस्ट की कीमत 1200 रुपये हैं। इसकी रिपोर्ट भी 24 घंटे के अंदर मिल रही है। आईआईटी से बाहर के लोग यह टेस्ट करवा सकते हैं। यह टेस्ट आईआईटी दिल्ली के गेट नंबर 1 के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें