शनिवार शाम को सुरक्षा बलों को अचानक से पता चला कि आईजीआई एअरपोर्ट से 7 आरसीआर का जो रास्ता प्रधानमंत्री की वापसी के लिए निश्चित किया गया है वहां पर एक शव पड़ा हुआ है। ये घटना उस वक्त की है जब जम्मू की रैली कर आईजीआई एयरपोर्ट से नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री निवास लौट रहे थे।
इलाके में एक व्यक्ति की हत्या से गुस्साए लोगों ने आर्मी परेड ग्रांउड को जाम कर दिया है। किसी परेशानी में ना पड़ने की वजह से दिल्ली पुलिस के प्रधानमंत्री सुरक्षा दस्ते ने प्रधानमंत्री के काफिले का रास्ता बदल दिया। गृह मंत्रालय ने इस मामले पर दिल्ली पुलिस से विस्तृत ब्यौरा मांगा है।
प्रधानमंत्री की 12 गाड़िंयों का ये काफिला पहले आर्मी परेड ग्राउंड से होते हुए 7आरसीआर जाना था, लेकिन दिल्ली कैन्ट के झरेना गांव के लोग इस रास्ते पर 39 साल के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में प्रदर्शन कर रहे थे। इस वजह से काफिले को थिमैया मार्ग होते हुए एक लम्बे रास्ते को अपनाना पड़ा।
क्या है पूरा मामला
मारे गये व्यक्ति के परिजनों ने शव को आर्मी परेड ग्रांउड रोड पर रखकर सड़क जाम कर दी। परिजन हत्या ये बाद पुलिस के कार्रवाई ना करने की वजह नाराज थे। परिजनों से शुरु हुए इस विरोध प्रदर्शन में एक बड़ी भीड़ इकट्टी हो गयी।
अचानक से हुए इस विरोध की वजह से सुरक्षा बलों को बुलाना पड़ा। दिल्ली पुलिस ने गांव वालों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन सारे उपाय नाकामयाब रहे। वायरलेस पर मैसेज फैला दिया गया।
दिल्ली पुलिस कैन्टोमेन्ट के असिस्टेन्ट पुलिस कमिश्नर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गये, और परिजनों से मुलाकात की, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो हत्यारे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
आखिर में दिल्ली पुलिस साउथ वेस्ट की डिप्टी पुलिस कमिश्ननर सुमन गोयल मौके पर पहुँची। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद भी गांव वाले रास्ता खाली करने के लिए तैयार नहीं हुए।
कैसे हुई थी व्यक्ति की हत्या
मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रधानमंत्री के काफिले का रास्ता बदल दिया गया। शाम को छह बजे के लगभग हत्यारे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर लोगों ने रोड खाली कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 39 साल के राकेश नाम के युवक की हत्या एक कांट्रेक्ट किलर गौरव कोहली ने की है। 19 नवंबर को भी कोहली और उसके साथियों ने हत्या की कोशिश की थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी राकेश की झरेना में बनी मीट शॉप पर पहुँचा और पांच गोलियां हवा में दागीं, जिसके बाद राकेश की हत्या कर दी। कोहली पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
राकेश पर आरोपियों ने धारदार हथियार से लगभग 10 बार प्रहार किया। राकेश की मदद को आगे आए लोगों को भी इन लोगों ने निशाना बनाया। परिजनों के मुताबिक घायल राकेश को एम्स में भर्ती कराया गया जहां उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
फोटो: मेल टुडे http://epaper.mailtoday.in/381879/mt/Mail-Today-November-25-2014#page/2/2