फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से ग्रेनो पहुंचेंगे पीएम मोदी, एक घंटे का होगा कार्यक्रम

Sat, 09 Mar 2019 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर ठीक 12 बजे ग्रेटर नोएडा में नवनिर्मित पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान परिसर में दाखिल होंगे। वे यहां एक घंटे रहेंगे। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान और नोएडा मेट्रो सिटी सेंटर-इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर सेक्शन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट और बिहार के बक्सर में 1320 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन


संस्थान परिसर में ही वे जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। जिला प्रशासन के मुताबिक, प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 11.:30 बजे उड़ान भरेंगे और 11:50 बजे ग्रेनो के एक्सपो मार्ट में बने हेलीपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान पहुंचेंगे। 

पीएम मोदी के आगमन का कार्यक्रम
11:30 बजे    सफदरजंग एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।
11:50 बजे    ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट बने पर हेलीपोर्ट उतरेंगे।  
11:55 बजे    हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए चलेंगे।
12:00 बजे    कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
12:00 से 1 बजे तक
पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे। उसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट में नोएडा मेट्रो सिटी सेंटर-इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेंटर सेक्शन का का शुभारंभ करेंगे और खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट और बिहार के बक्सर में 1320 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


01:05 बजे    कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे।
01:10 बजे    ग्रेटर नोएडा हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
01:15 बजे    ग्रेटर नोएडा हेलीपैड से उड़ान भरेंगे। 
01:35 बजे    सफदरजंग एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में नोएडा एयरपोर्ट का जिक्र नहीं

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नोएडा एयरपोर्ट का जिक्र नहीं है। इससे साफ हो गया है कि एयरपोर्ट की आधारशिला शनिवार को नहीं रखी जाएगी। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनसभा में पीएम एयरपोर्ट का जिक्र कर सकते हैं। आधारशिला रखने पर चुनाव बाद ही फैसला होगा। 

एयरपोर्ट का शिलान्यास नहीं हो पाने की तीन वजह बताई जा रही है। पहला, एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 1234 हेक्टेयर जमीन की दरकार थी। छह गांवों में जमीन का अवार्ड तो घोषित कर दिया गया, लेकिन जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका। इस बीच कुछ लोग कोर्ट भी चले गए। कोर्ट में सुनवाई तो पूरी हो गई, लेकिन फैसला नहीं आ सका। वहीं, बिडिंग प्रोसेस भी अब तक पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें