फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी देंगे वाईएमसीए कुलपति को पुरस्कार

Sat, 02 Jan 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को होमी जे. भाभा स्मृति पुरस्कार से नवाजेंगे।
विज्ञापन


कुलपति को यह पुरस्कार माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग एवं सेमीकंडक्टर फिजिक्स के क्षेत्र में अनूठे योगदान के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार मैसूर में भारतीय विज्ञान सम्मेलन के 103वें आयोजन के उद्घाटन समारोह में दिया जाएगा।

बता दें डॉ. दिनेश कुमार ने नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है। सेल्विन कॉलेज, कैंब्रिज के बाई फैलो डॉ. दिनेश फ्रांस, इटली, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इंग्लैंड, अमेरिका, रूस, आस्ट्रेलिया आदि देशों में अपने शोधकार्य के संबंध में भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन


माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक, वीएलएसआई प्रौद्योगिकी, नये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. दिनेश 100 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं।

डॉ. दिनेश कुमार ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड से स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उन्होंने अप्रैल माह में वाईएमसीए विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति का पदभार संभाला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें