फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर प्रधानमंत्री करेंगे राष्ट्रीय स्वच्छ शक्ति सप्ताह का समापन

Thu, 02 Mar 2017 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के बाद अब केंद्र सरकार ने स्वच्छ शक्ति सप्ताह शुरू किया गया है। देशभर में इस सप्ताह की शुरुआत बुधवार को गुरुग्राम से की गई। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए पूरे देश को खुले में शौचमुक्त करने का काम चल रहा है। 2019 तक पूरा देश खुले में शौचमुक्त होगा।
विज्ञापन


इस सप्ताह के तहत आठ मार्च महिला दिवस तक देश के सभी जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। महिला दिवस के मौके पर गुजरात के अहमदाबाद में इसका समापन होगा। जहां बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर देशभर की 6000 से अधिक महिला जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे। उन्हें संबोधित करेंगे और स्वच्छता में उनकी भूमिका को लेकर पाठ पढ़ाएंगे। लोकसभा की अध्यक्षा सुमित्रा महाजन इसकी अध्यक्षता करेंगी।
विज्ञापन


इसमें देश भर की महिला सांसद, विधायक, जिला परिषद के सदस्य से लेकर पंच-सरपंच तक शामिल होंगी। नरेंद्र तोमर ने कहा कि स्वच्छता में महिलाओं का बड़ा योगदान है। इसके लिए महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए महिला की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत की गई है।

महिला आधी आबादी है और खुले में शौच में भी सबसे ज्यादा जिल्लत महिलाओं को उठानी पड़ती है। महिलाओं को जागरूक करने और खुले में शौच मुक्त के लिए महिलाओं की फौज तैयार करने के लिए स्वच्छ शक्ति नाम दिया गया है।

स्वच्छता लोगों के व्यवहार में आए, इसके लिए महिलाओं की भूमिका तैयार करने के लिए सभी राज्यों को 1 से 8 मार्च के बीच इस सप्ताह का आयोजन करने को कहा गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें सभी महिला चाहे वह अधिकारी हो या कर्मचारी या फिर एक सामान्य महिला। सभी को जोड़ने का प्रयास किया गया है।

बता दें कि इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आने वाले थे, लेकिन विधानसभा सत्र के कारण नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, ओडिसा जैसे पिछड़ राज्यों के लिए केंद्र सरकार की विशेष नीति है। सॉलिड, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए अलग-अलग रणनीति तय की गई है। विशेष बजट का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें