फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह एयरपोर्ट का हो सकता है उद्घाटन: सीएम योगी ने लखनऊ में जताई उम्मीद, एयरलाइंस ने भी तेज की तैयारी

Tue, 03 Feb 2026 05:08 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/ यमुना सिटी

सार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपत्तियां निस्तारित होने के बाद अब हवाई अड्डा उद्घाटन के लिए तैयार है। जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट, Noida Airport - फोटो : X@NIAirport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपत्तियां निस्तारित होने के बाद अब हवाई अड्डा उद्घाटन के लिए तैयार है। जल्द ही नोएडा एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी हो जाएगा। लखनऊ में मुख्यमंत्री के इसी माह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने की घोषणा के बाद अब जल्द ही उद्घाटन के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। हालांकि, इससे पहले भी दिसंबर में उद्घाटन की तैयारी हो रही थी लेकिन बकास की आपत्तियों के बाद इसे रोक दिया गया था।

विज्ञापन

 
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन इसी माह होने की दोबारा से तैयारी शुरू होने जा रही है। उद्घाटन के लिए एयरपोर्ट तैयार है। हालांकि, अभी एयरोड्रम लाइसेंस का इंतजार है। इससे पूर्व भी नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन दिसंबर में टल गया था। एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) से सिक्योरिटी क्लीयरेंस मांगी गई थी। बकास ने करीब 25 बिंदुओं पर सुरक्षा के लिए आपत्ति लगा दी थी। आपत्तियों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, तैनाती, निगरानी व्यवस्था और अन्य तकनीकी बिंदु शामिल थे। अब इन सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। 


इंडिगो ने 47 व एयर इंडिया ने सात शहरों में उड़ान के लिए किया आवेदन
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कॉमर्शियल फ्लाइट शुरू करने के लिए इंडिगो और एयर इंडिया ने डीजीसीए में उड़ान संचालन के लिए आवेदन किया है। इंडिगो ने देश के 47 शहरों के लिए उड़ान संचालन की अनुमति मांगी है। एयर इंडिया ने 7 शहरों के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन

   
जिला प्रशासन ने 14 गांवों का अवार्ड पूरा किया 
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीसरे चरण में भूमि अधिग्रहण के लिए सोमवार को जिला प्रशासन ने 14 गांवों का अवार्ड पूरा कर लिया है। एयरपोर्ट के तीसरे चरण में कुल 14 गांवों की भूमि का अवार्ड होना था। यह कुल 1857 हेक्टेयर है। पूर्व में 13 गांव का अवार्ड हो चुका है। अब थोरा गांव की लगभग 500 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण जिला प्रशासन की ओर से अवार्ड किया गया है।  

एयरपोर्ट की सुरक्षा क्लीयरेंस को लेकर बीसीएएस की ओर से उठाई गई सभी आपत्तियों को दूर कर लिया गया है। अब डीजीसीए से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। -आरके सिंह, सीईओ, नियाल और यमुना प्राधिकरण

सीएम योगी ने लखनऊ में जताई उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का उद्घाटन इसी महीने होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है और एयरोड्रोम लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने उम्मीद जताई कि इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि संचालन शुरू होते ही यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन जाएगा। इससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा विस्तार मिलेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एनसीआर क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर हवाई सुविधाएं मिल सकेंगी।

जेवर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक ग्रीनफील्ड परियोजना है, जिसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत तैयार किया जा रहा है। परियोजना के पहले चरण में करीब 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्माण कार्य किया गया है। हालांकि, यह चरण सितंबर 2024 में शुरू होने के लिए निर्धारित था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे कई बार टालना पड़ा। सरकार का दावा है कि एयरपोर्ट के शुरू होने से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें