दिल्ली चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद पीएम ने केजरीवाल को फोन कर बधाई दी थी और चाय पर निमंत्रण भी दिया था। जिसके बाद केजरीवाल ने पीएम को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दे दिया है।
उसके बाद से मोदी और केजरीवाल के मिलने के समय पर कयास लगाया जा रहा था। इन कयासों पर विराम लगाते हुए आज पीएम मोदी ने केजरीवाल से मिलने का समय तय कर दिया है।
पीएम मोदी, दिल्ली के होने वाले सीएम केजरीवाल से बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे मिलेंगे। केजरीवाल ने अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता प्रधानमंत्री को भी दिया है।
केजरीवाल ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि वैसे तो कोई पीएम सीएम के शपथ ग्रहण में नहीं जाता पर मैंने नरेंद्र मोदी को 14 फरवरी का न्यौता दिया है। 14 फरवरी को ही केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे।