फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के एक सांसद बनते जा रहे हैं मोदी के बेहद करीबी, क्या बनेंगे सीएम प्रत्याशी!  

Sun, 27 Mar 2016 04:27 PM IST
एसएस अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड के साथ महेश शर्मा
विज्ञापन
इसे इत्तफाक कहें या फिर नरेंद्र मोदी का केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा पर विश्वास। मात्र तीन माह में महेश पर विश्वास जताते हुए मोदी दो बडे़ कार्यक्रम कर चुके हैं और तीसरा कार्यक्रम नोएडा में 5 अप्रैल को है।
विज्ञापन


इससे राजनीतिक  मायने भी निकल रहे हैं, कहीं प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मोदी नए चेहरे की तलाश तो नहीं कर रहे हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव की तैयारी के दौरान भी मोदी ने गाजियाबाद में रैली करके सबको चौंका दिया था।

डॉ. महेश ने गौतमबुद्ध नगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. रमेश चंद्र तोमर को तोड़कर पार्टी में मिला लिया था। यह देश की पहली घटना थी कि मतदान से चंद दिन पहले किसी दूसरी पार्टी के प्रत्याशी ने पाला बदल दिया हो। इससे नरेंद्र मोदी काफी प्रभावित हुए थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने पर मोदी ने डॉ. महेश को एक नहीं, बल्कि तीन-तीन मंत्रालय (पर्यटन, संस्कृति दोनों स्वतंत्र प्रभार व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंप दी।

मंत्रियों की खास समिति में भी शामिल है महेश शर्मा का नाम

प्रधानमंत्री के साथ महेश शर्मा
सबसे बड़ी बात यह रही है कि 31 दिसंबर 2015 को एनएच-24 का चौड़ीकरण के लिए नोएडा में मोदी का कार्यक्रम हुआ था। पूरे लोकसभा क्षेत्र के अलावा काफी संख्या में यहां भीड़ जुटी थी।

सूत्र बताते हैं कि रैली के मैनेजमेंट से प्रधानमंत्री काफी खुश हुए। इतना ही कि पिछले सप्ताह मोदी ने दिल्ली स्थित डॉ. महेश शर्मा के आवास पर यूपी के सांसदों और संगठन के खास पदाधिकारियों की बैठक ली थी।

जबकि यूपी से सांसद तो बहुत हैं, लेकिन पीएम ने यही जगह चुनी। वे वहां करीब डेढ़ घंटे तक रुके रहे। प्रदेश के चुनावों के बारे में उन्होंने बात की। इतना ही नहीं कुछ मंत्रियों की खास समितियां भी मोदी ने बनाई हैं, उनमें भी डॉ. महेश का नाम शामिल है।

मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे पूरा करने का प्रयास करता हूं। कोशिश यही रहती है कि कहीं कोई गल्ती न हो। देश और पार्टी को आगे बढ़ाने में जितना योगदान संभव होगा, उतना देने का प्रयास कर रहा हूं।- डॉ. महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

क्यों 5 अप्रैल को नोएडा आ रहे प्रधानमंत्री मोदी

महेश शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अप्रैल को नोएडा में गरीब लोगों को 5100 ई-रिक्शा का वितरण करेंगे। प्रतिदिन के हिसाब से 243 रुपये देकर बैटरी चालित ई-रिक्शा लिया जा सकता है और दो साल में पूरे भुगतान के बाद ई-रिक्शा चालक का ही हो जाएगा।

सेक्टर-62 में होने वाले कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर मनोज गुप्ता ने बताया कि मुद्रा योजना के तहत मोदी का पहला कार्यक्रम वाराणसी में 500 ई-रिक्शा वितरण करके हुआ था। दूसरे कार्यक्रम में लखनऊ में 1000 रिक्शे वितरित किए गए।

अब नोएडा में इनका वितरण होगा। गरीब व्यक्ति प्रतिदिन 243 रुपये देकर किराये पर इसे चला सकता है। दो साल तक भुगतान के बाद वह खुद रिक्शे का मालिक बन जाएगा। इसके लिए नोएडा में युवा फाउंडेशन की तरफ से पांच स्थानों पर सेंटर बनाए गए हैं।

मौजूदा समय में जो ई-रिक्शा के सेंटर हैं, उन्हीं को प्रशिक्षण देकर सर्विस सेंटर बनाया जाना है। अगर बैटरी खत्म हो जाती है तो रिक्शा चालक किसी भी सेंटर पर जाकर चार्ज बैटरी ले सकेगा। फाइनेंस की भी व्यवस्था की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें