केजरीवाल का ट्वीट और मोदी से मिले पारसेकर
- फोटो : ट्विटर से
संसदीय सचिव के विवाद में फंसी आम आदमी पार्टी को केंद्र सरकार के खिलाफ एक नया हथियार हाथ लगा है। यह मौका आप को तब मिला जब मंगलवार को गोवा के सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर ने पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात की।
गोवा के सीएम और पीएम की इस बैठक के दौरान मोदी ने पारसेकर से केजरीवाल की गोवा में हुई पब्लिक मीटिंग के बारे में भी जानकारी ली। यह बात खुद पारसेकर ने बताई।
पारसेकर के इसी बयान के बाद ही केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, 'मैं सही था जब मैंने कहा था की मोदी जी केवल AAP से डरते हैं।'
Read this. मैं सही था जब मैंने कहा था की मोदी जी केवल AAP से डरते हैं। pic.twitter.com/L1UMpK1cz7
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 15, 2016