फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान केवल कांग्रेस का नहीं पूरे देश का हैः शीला दीक्षित

Sun, 05 May 2019 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी कहने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। उन्होंने मांग की है कि मामले में प्रधानमंत्री को देश की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। शीला दीक्षित ने राजीव गांधी पर की गई प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी की निंदा की है। 

विज्ञापन


रविवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीला दीक्षित ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि समस्त भारतवासियों का अपमान है। केवल राजनीति के लिए स्वच्छ छवि वाले राजीव गांधी के खिलाफ हल्की और छोटी बात कहकर भाजपा के शीर्ष नेता ने भाजपा ने अपनी सोच और हीन भावना का परिचय दिया है। अपने पद की गरिमा के खिलाफ जाकर जब देश के प्रधानमंत्री कोई हल्की बात करते हैं तो देशवासियों को दुख पहुंचता है।

भारतीय राजनीति के इतिहास में कभी किसी विरोधी दल नेता ने भी बिना किसी सबूत के किसी सर्वमान्य नेता के चरित्र को कलंकित करने वाली अनर्गल बातें नहीं की हैं। शीला दीक्षित ने कहा कि देश के आम नागरिक समझदार हैं। इसका जवाब चुनाव परिणाम आने पर सबके सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस को समर्थन दिया
भारतीय समता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कली राम तोमर ने आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस को समर्थन करने का एलान किया है। तोमर ने कहा उनके संगठन के कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे। डीटीसी एंपलॉइज कांग्रेस के संरक्षक रमेश वत्स व अध्यक्ष राजकुमार ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया है। दोनों नेताओं ने कहा है कि इंटक व इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट फेडरेशन की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से दिल्ली में कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें