फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने रात भर जागकर रखी एयर स्ट्राइक पर नजर, तभी किया आराम जब वापस आए लड़ाकू विमान

Wed, 27 Feb 2019 07:36 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Narendra Modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात भर जागकर पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक पर नजर रखी। वे एक पल भी सोए नहीं थे। जिस वक्त भारतीय वायुसेना के युद्धक विमान पाक अधिकृत कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर बम बरसा रहे थे उस समय भी प्रधानमंत्री घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। बताया गया कि प्रधानमंत्री ने पूरी रात झपकी भी नहीं ली और इस अभियान से अंत तक जुड़े रहे। 
विज्ञापन


बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी तभी आराम करने गए जब सभी लड़ाकू विमान और पायलट सुरक्षित वापस लौट आए। जानकारी के अनुसार अभियान में शामिल लोगों को सुबह करीब साढ़े चार बजे बधाई देने के बाद ही वे अपनी नियमित दिनचर्या में व्यस्त हो गए। सवेरे राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री एक रैली के लिये राजस्थान गए और वहां से नयी दिल्ली लौटकर इस्कॉन के कार्यक्रम में शामिल हुए।  

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे अभियान के दौरान अपने घर पर थे या किसी दूसरे स्थान पर। प्रधानमंत्री के एक करीबी सूत्र ने कहा कि प्रधानमंत्री अभियान के दौरान और उसके बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वायुसेना प्रमुख बी एस धनोआ के साथ संपर्क में थ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें