फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना : सस्ते घर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Fri, 04 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत किफायती घरों के लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। फार्म भरने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही लोग सेंटरों पर पहुंचकर अपना फार्म भरवा रहे थे।
विज्ञापन


फार्म भरने के लिए सरकार ने जिले के सभी 200 कॉमन सर्विस सेंटरों पर सुविधा दी है। जहां 25 रुपये देकर ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है। दरअसल, आज भी जिले के 30 फीसदी लोगों पर अपना खुद का घर नहीं है। हजारों ऐसे परिवार हैं जो किराये के मकान में रह रहे हैं।

उनकी भी ख्वाहिश है कि उनके पास भी अपना खुद का एक घर हो, जहां वो सुख-चैन से रह सकें। पर आमतौर पर अपना घर लेना लोगों के लिए टेढ़ी खीर साबित होता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी लोगों को घर मुहैया कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


किसे मिलेगा लाभ
अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आप कम आय वर्ग में आते हैं तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कम आय वर्ग में आपकी सालाना आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आर्थिक रुप से कमजोर तबके के लोगों को कम ब्याज दर पर और सब्सिडी के साथ होम लोन दिया जाएगा।

अन्य शर्तें लाभार्थी परिवार के  किसी भी सदस्य के पास पक्का मकान नहीं होना चाहिए या फिर आवेदन करने वाले व्यक्ति के परिवार के किसी सदस्य को सरकार की तरफ से किसी वित्तीय मदद का लाभ ना मिल रहा हो। यह योजना मुख्य रूप से समाज के वंचित तबकों के लिए शुरू की गई है, जिससे वह इस योजना का लाभ लेते हुए 2022 तक अपना मकान हासिल कर सकें। 

कैसे करें आवेदन 
सबसे पहले अपने नजदीकी बैंक में इस योजना के बारे में पता करें। फिर बैंक से फॉर्म लेकर या फिर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको मांगे गए विवरणों के बारे में जानकारी देनी होगी। आवेदन पत्र में सभी विवरण भरकर देने के बाद इसे संबंधित विभाग में जमा कर दें।

इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक, नेशनल हाउसिंग बैंक के जरिये और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं। क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम, क्रेडिट लिंक सब्सिडी का लाभ ऐसे शहरवासियों को मिलता है जो कम आय वर्ग से हैं। इसके लिए उन्हें घर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय मदद मिलती है।

इस योजना के तहत मिलने वाले ऋण पर 6.5 प्रतिशत की दर से ब्याज लगता है, जिसे 15 वर्षों में चुकाना होता है। ब्याज पर सब्सिडी सिर्फ 6 लाख रुपये तक की राशि के ऋण पर ही मिलती है। अगर ऋण की राशि 6 लाख रुपये से अधिक है तो उस पर सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं मिलती है साथ ही ब्याज भी बाजार के ही हिसाब से तय होता है।

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। सभी सीएससी पर यह सुविधा दी गई है। यहां कुछ शुल्क देकर फार्म भरा जा सकता है।- चंद्रशेखर, उपायुक्त फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें