फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के लकी ड्रॉ में लग गए दस साल

Mon, 17 Feb 2014 07:29 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में हुडा के सेक्टर-57 में विवादित प्लॉट के चक्कर में घूमने वाले आवंटियों का ड्रा निकलना शुरू हो गया है। हुडा संपदा कार्यालय दो में सोमवार को एक कनाल और डेढ़ कनाल वालों का ड्रा निकाला गया।
विज्ञापन


हुडा के सेक्टरों में विवादित प्लॉटों का ड्रा 17 से 21 फरवरी तक निकाला जाएगा। हुडा प्रशासक पीसी मीणा के नेतृत्व में पहले दिन एक कनाल व डेढ़ कनाल के 52 आवंटियों की पर्ची निकाली गई। इसमें डेढ़ कनाल का एक प्लॉट व एक कनाल के 51 प्लॉट का ड्रा निकाला गया।

यह भी पढ़ें:...तो इसके बाद सील हो सकती है प्रॉपर्टी

आवंटियों को प्लॉट का आवंटन सेक्टर-57 में दस साल पहले हुआ था। जिस जमीन पर उनके प्लॉट काटे गए थे वे कॉलोनाइजर के पास चले गए थे। मामला अदालत में जाने के बाद हुडा ने दुबारा से ड्रा निकाल कर उनको प्लॉट देना शुरू किया है।
विज्ञापन


हुडा के संपदा अधिकारी नरेंद्र यादव के अनुसार एक कनाल के आवंटियों को सेक्टर 31, 32, 43, 51, 55, 56 व 57 में आवंटन किया गया है। एक कनाल के कुल 51 आवंटी थे। जिनको ड्रा निकलने के बाद मौके पर ही नया आवंटन पत्र दिया जा रहा था। हुडा के संपदा अधिकारी की ओर से कब्जा पत्र भी दिया गया है। हुडा की एक टीम उनको मौके पर कब्जा देने के लिए लगाई गई। मंगलवार को दूसरे दिन भी ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें