फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व नर्सिंग दिवस पर रक्तदान से कोरोना को हराने की शपथ

Wed, 13 May 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
विज्ञापन
कोरोना वारियर्स... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टरों के साथ नर्सिंग स्टाफ भी पहली पंक्ति में खड़ा है। करीब दो महीने से यह लोग कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मंगलवार को विश्व नर्सिंग दिवस के मौके पर एम्स के नर्सिंग अधिकारियों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने रक्तदान किया और कोरोना को हराने की शपथ ली।

विज्ञापन


एम्स के नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने बताया कि कोरोना वार्ड में सभी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ खुद की चिंता किए बगैर मरीजों के इलाज में दिन-रात लगे हुए हैं। कुछ नर्सिंग अधिकारी तो ऐसे हैं, जो पिछले 6 महीने से अपने घर ही नहीं गए हैं। 

विश्व नर्सिंग दिवस के मौके पर मंगलवार को एम्स में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 35 नर्सिंग अधिकारियों ने रक्तदान किया। यह रक्तदान कोरोना के मरीजों को प्लेटलेट्स की आपूर्ति के लिए किया गया है।
विज्ञापन


खुद लगवाई थी कोरोना वार्ड में ड्यूटी
एम्स के नर्सिंग अधिकारी कनिष्क यादव ने अस्पताल प्रशासन से कहकर स्वेच्छा से अपनी ड्यूटी कोविड वार्ड में लगवाई थी। उनका कहना है कि इस संकट की घड़ी में वह देश के काम आ सकें, इससे अच्छा और क्या होगा। कनिष्क पिछले 4 महीने से अपने घर नहीं गए हैं। एक सप्ताह कोरोना वार्ड में ड्यूटी करते हैं। उसके बाद 7 दिन के लिए क्वारंटीन हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें