फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी में रिमझिम बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

Sun, 20 Aug 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर सिटी में शनिवार को मौसम सुहावना रहा। सुबह जिले के कई इलाके में कही तेज तो कही हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद दोपहर तक ठंडी हवा चलती रही। जिससे लोगों ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन


मौसम सुहावना होने की वजह से सुबह सैर करने और खेलने-कूदने वालों के लिए मजा दोगुना हो गया। मौसम की मानें तो रविवार के बाद पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो दिन बूंदाबांदी और बाकी दिनों रिमझिम वर्षा होगी।

    शुक्रवार रात तेज आंधी के बाद से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। देर रात बादल छाने से आद्र्रता में कमी आई। सुबह होते-होते पहले बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई। जिससे जगह-जगह पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हफ्ते बादल छाए रहेंगे

गुरुग्राम में बारिश - फोटो : अमर उजाला
​बारिश की वजह से सूर्य देव के तेवर नरम रहे। शनिवार को साइबर सिटी में करीब 07 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह करीब 27 डिग्री तापमान थी, लेकिन वायु मंडल के ऊपरी परत में भारी दबाव के बाद आसमान में बादल छा गए।

जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई। दोपहर बाद अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 06 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 02 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की स्थिरता के कारण इस सप्ताह आसमान में बादल छाने की संभावना है। रविवार को हल्की धूप निकलेगी। सोमवार से शुक्रवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच तापमान 32-27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें