फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली स्टेट के फाइनल में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में चमके खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और कई युवा खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।



अंडर-14 वर्ग में वियान खत्री, निर्वाण राजपूत, गुरुव शर्मा, अर्णव कुमार सिंह, आकर्षण, रियांश, वंश, अव्युक्त माहे, सुहास पोतनुरु, सुजल नायक और वैभव गुप्ता ने अलग-अलग भार वर्गों में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं यश रॉकी, रोहित, कार्तव्य नारंग, विराज तंवर, आर्यन, यश, सुरयांश, अध्यान मनराल, शौर्य बांगर और अरनव पांडे ने अपने वर्गों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




अंडर-17 में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 35 किग्रा वर्ग में आयुष सेवाल, 41 किग्रा में ध्रुव शर्मा, 45 किग्रा में प्रख्यात राय, 48 किग्रा में ऋषभ प्रसाद, 51 किग्रा में हर्षदीप सिंह, 59 किग्रा में आयुष, 63 किग्रा में लक्ष्य कुमार, 73 किग्रा में ध्रुव कुमार, 78+ किग्रा में यमन चौधरी और 78+ किग्रा वर्ग में उत्कर्ष चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन




अंडर-19 वर्ग में प्रेम राय, आदित्य माथुर, भानु प्रताप, हिरेन, देवेशराज, पार्थ शर्मा, शिवांश बिष्ट और अध्यान तंवर ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें