फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंडर-10 तलवारबाजी में खिलाड़ियों ने जीता सोना-चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अंडर-10 तलवारबाजी प्रतियोगिता में दिल्ली के विभिन्न जिलों के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। ईपी वर्ग में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जपजोत सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। दक्षिण दिल्ली के अनमय गुप्ता ने रजत और नई दिल्ली के हेतिक दहिया ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-10 फॉयल बालक वर्ग में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के दिव्यम अग्रवाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के अयान बंसल ने रजत पदक जीता। दक्षिण दिल्ली के शिवांश यादव और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के शिवांश मोंगा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-10 सेबर बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सैमिक जैन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर दिल्ली के मालव राजगढ़िया ने रजत पदक हासिल किया। पश्चिम दिल्ली के अगत्स्य शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें