संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के महिला मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को तीन विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली ने 19.5 ओवर में 141 रन बनाकर एक गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए।
वंशिका लीला ने 20 गेंदों पर 39 रन की तेज पारी खेली, जबकि सिमरन बहादुर 37 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहीं। प्रज्ञा रावत ने 23 और पूर्वा सियाच ने 21 रन जोड़े। नॉर्थ दिल्ली की ओर से नाजमा ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए और शिवानी जांगिड़ ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नॉर्थ दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम 25 पर पहुंच गई। इसके बाद शिवि शर्मा ने 34 रन बनाकर पारी संभाली। नाजमा ने 21 गेंदों पर 34 रन बनाए। अंत में समायरा राघव ने 21 गेंदों पर नाबाद 34 रनों की विजयी पारी खेली। रिया शोकीन के 11 रन के बाद समायरा और प्रिया मिश्रा ने टीम को जीत दिलाई।