नई दिल्ली। अंडर-14 जूडो प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के परिणाम में 23 किलोग्राम से लेकर 44 किलोग्राम तक के भार वर्गों में खिलाड़ियों के नाम दर्ज किए गए हैं।
23 किलोग्राम वर्ग में युक्ति, छवि, नीता और कविता ने स्थान हासिल किया। 27 किलोग्राम वर्ग में पलक, रिद्धि कुमारी, चिंकी और अक्सा बेग शामिल रहीं। 32 किलोग्राम वर्ग में राषि, दिव्यांशी, दीक्षा और रिया ने अपनी जगह बनाईं। 36 किलोग्राम वर्ग में मानवी, भाव्या, काव्या और पायल का नाम रहा। 40 किलोग्राम वर्ग में चारु चौहान, माधवी धौरीवाल, मेहुल और जिया ने प्रदर्शन किया। 44 किलोग्राम वर्ग में शिवानी, यश्वी, लावण्या और इशिता सूची में शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों का संबंध दिल्ली के विभिन्न स्कूलों से है, जिनमें प्रिंस पब्लिक स्कूल बुध विहार, एसकेवी नरेला, बीवीएम पब्लिक स्कूल नजफगढ़, वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल द्वारका, एमएम पब्लिक स्कूल पीतमपुरा और दिल्ली जैन पब्लिक स्कूल पालम सहित कई संस्थान शामिल हैं। संवाद