फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाना, मर्दाना, बचकाना...इन खास परिधानों में होली खेलने जाना 

Thu, 01 Mar 2018 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली के त्योहार में सरोबार होने के लिए बाजार में खास तरह के होली परिधानों का रुझान बढ़ रहा है। होली स्पेशल डे्रस के नाम से बड़े ही सस्ते और आकर्षक कपड़े बाजार में छाए हुए हैं। ग्राहकों का रुझान भी इस खास परिधान को मार्केट में हिट बना रहा है। 
विज्ञापन


होली के खास परिधानों के विक्रेता मनीष का कहना है कि वो जनाना,मर्दाना और बचकाना तीनों तरह के होली परिधानों को बाजार में बेच रहे हैं। उनका कहना है कि हर साईज और हर वर्ग के परिधानों को महज 150 रुपये में खरीदा जा सकता है। महिलाओं के लिए कुर्ती हो या पुरुषों के लिए टी-शर्ट या फिर बच्चों के लिए होली ड्रेस हर तरह का कपड़ा महज 150 रुपये में होली मनाने के लिए खरीदा जा सकता है। 

हैप्पी होली का संदेश दे रहे हैं ये परिधान 
होली के रंगों में डूबने के लिए हर शख्स आकर्षक सफेद परिधानों का रुख करना चाहता है। इसी चाह को देखते हुए बाजार भी ऐसे ही खास परिधानों के साथ सजा हुआ है। सफेद रंग के सूती कपड़े आपको एक सुखद अनुभव देंगें। किफायती होने की वजह से लगभग हर परिवार होली के खास परिधानों की ओर आकर्षित होता दिख रहा है। इन कपड़ों पर रंगे हुए हाथों की छाप के साथ हैप्पी होली का संदेश भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें