फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। एमसीडी ने दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत राजौरी गार्डन स्थित माधव पार्क में पौधरोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। महापौर ने पौधारोपण कर हरित दिल्ली की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि स्वच्छता और हरियाली दोनों मिलकर ही स्वस्थ शहरी जीवन का निर्माण करती हैं। महापौर ने कहा कि जब हर नागरिक अपने मोहल्ले और गली की जिम्मेदारी लेता है तभी दिल्ली को आदर्श शहर बनाया जा सकता है। एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियान में आरडब्ल्यूए, एनजीओ और सामाजिक संगठनों की भागीदारी के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जयभगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, उद्यान समिति अध्यक्ष हरीश ओबेरॉय, पार्षद शशि तलवार और एमसीडी आयुक्त अश्वनी कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें