नई दिल्ली। विवेक विहार स्थित आईटीआई शाहदरा रेजिडेंशियल कैंपस में मंगलवार को पौधरोपण अभियान सुबह 10:30 बजे चलाया जाएगा। अभियान एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पौधरोपण करने की अपील की। संवाद