सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के मां बनने के दौरान अकेली थी। बच्ची को जन्म देने के बाद उसने एक कपड़े में छिपाकर बच्ची को खिड़की में ऊपर रख दिया था।
मगर जब बच्ची ने रोना शुरू किया तो मां की ममता पिघल गई और किशोरी ने बच्ची को उतारकर अपना दूध भी पिलाया। दरअसल, बुधवार देर रात को नाबालिग अपने सात साल के भाई के साथ थी और उसी समय उसने बच्ची को जन्म दे दिया।
जिससे कुछ देर तक तो वह बेसुध रही मगर बाद में जब उसे होश आया तो बच्ची को उसने साफ करके एक कपड़े में लपेटकर कमरे के विंडो के पास छिपा दिया था।