फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीके’ सीएम ने की टैक्स फ्री, मल्टीप्लेक्स में रेट डबल

Fri, 02 Jan 2015 01:17 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भले ही फिल्म ‘पीके’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी है, लेकिन मल्टीप्लेक्स में टिकट के दाम कम नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


असल में, अभी तक टैक्स फ्री किए जाने की सिर्फ घोषणा भर ही है। मनोरंजन कर विभाग को अभी शासन से कोई आदेश-निर्देश नहीं मिले हैं।

महंगा टिकट होने की वजह से फिल्म देखने नहीं गए दर्शक जब टैक्स फ्री की खबर पर नए साल में मल्टीप्लेक्स पहुंचे तो भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

इस फिल्म का टिकट अन्य फिल्मों से काफी महंगा है। कुछ लोगों ने महंगा टिकट लेकर फिल्म देखी, जबकि कुछ टैक्स फ्री संबंधी आदेश आने तक इंतजार करने की बात करके वापस लौट गए।

बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म पीके को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। इसके बाद दर्शकों को लगा कि नए साल के पहले दिन से ही टिकट की कीमत कम होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन


बॉक्स ऑफिस पर टैक्स लगाकर ही टिकट दिए जा रहे थे। ऐसे में दर्शकों का माथा ठनका। कुछ ने इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि फिल्म अभी टैक्स फ्री नहीं की गई है।

जिला मनोरंजन कर अधिकारी एचएन शुक्ला ने बताया कि फिलहाल फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने के लिए कोई आदेश5निर्देश नहीं मिले हैं। आदेश आने में पांच से सात दिन का समय लग सकता है। मल्टीप्लेक्स प्रबंधकों को सूचित किया जाएगा।

टिकट की कीमत पर 60 फीसदी वसूला जाता है टैक्स
उत्तर प्रदेश सरकार फिल्म वितरकों की ओर से रखी गई टिकट की कीमत पर 60 फीसदी टैक्स लगाती है। पीके के सामान्य टिकट की कुल कीमत 220 रुपये है, जिसमें 60 फीसदी यानि 88 रुपये मनोरंजन कर के शामिल है। जबकि टिकट की कीमत 132 रुपये है।

सपा नेता ने भी किया फिल्म पीके का विरोध
सपा नेता तेजेंद्र पंडित ने बृहस्पतिवार को आरडीसी स्थित गौड़ मॉल पर आमिर खान का पुतला फूंका। आरडीसी स्थित गौड़ मॉल में फिल्म रुकवाने समाजवादी ब्राह्मण सभा (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतू शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे।

इन्हीं के साथ सपा के महानगर उपाध्यक्ष तेजेंद्र पंडित भी थे। मॉल प्रबंधकों से काफी नोकझोंक के बाद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि फिल्म को वह तीन दिन के अंदर बंद कर दें।
विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं तो कार्यकर्ता तोड़फोड़ करेंगे। सपा नेता तेजेंद्र पंडित का कहना है कि फिल्म पीके में जिस तरह से हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया गया है, उससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। उधर पार्टी के जिला प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू का कहना है कि तेजेंद्र पंडित से जवाब मांगा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें