फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर यात्री के बैग से मिला पिस्टल और कारतूस, सीआईएसएफ ने धरा

Sat, 02 Feb 2019 06:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गोलियां - फोटो : डेमो
विज्ञापन

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवानों ने एक यात्री के बैग से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। सीआईएसएफ अधिकारियों ने यात्री बिहार के समस्तीपुर निवासी गिलामन अहमद (58) को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (ऑपरेशन) अखिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को सिपाही जितेंद्र कुमार चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन में एक्सरे मशीन पर तैनात था। उसने एक यात्री के बैग में पिस्टल जैसी चीज देखी तो बैग कब्जे में कर अधिकारियों को सूचना दी। तलाशी में बैग से एक पिस्टल और तीन कारतूस मिले। पूछताछ में यात्री बैग में पिस्टल होने की जानकारी से इंकार करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें