फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं ध्यान दें: दिल्ली में बंद होगी पिंक टिकट, बस में होगा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड ही मान्य; पढ़ें डिटेल

Fri, 10 Jul 2026 06:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Bus Pink Ticket: दिल्ली के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई से पिंक टिकट जारी करना बंद करने का फैसला किया है। 31 जुलाई के बाद पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
दिल्ली में बंद हो रहे पिंक टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट योजना बंद हो जाएगी। 1 अगस्त से महिलाएं केवल पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड के माध्यम से ही डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। दिल्ली सरकार के अनुसार, दिल्ली में अब तक 15 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


कार्ड बनाने की प्रक्रिया 1 अगस्त के बाद भी विभिन्न केंद्रों पर जारी रहेगी। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने 31 जुलाई से पिंक टिकट जारी करना बंद करने का निर्णय लिया है। 31 जुलाई के बाद पिंक सहेली कार्ड का उपयोग किया जाएगा।
 
विज्ञापन


यह कदम दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पिंक टिकट महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करते थे। अब यही सुविधा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के माध्यम से मिलेगी। इससे यात्रा प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और कुशल बनेगी। सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र महिलाओं तक यह स्मार्ट कार्ड पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें