फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को दिवाली से पहले मिल सकता है पिंक लाइन मेट्रो का तोहफा

Thu, 25 Oct 2018 05:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन को रेल सुरक्षा आयुक्त ने मंजूरी दे दी है। सुरक्षा आयुक्त ने चार दिन पहले ही इस सेक्शन की जांच की थी। बुधवार को एनओसी मिल गई। संभावना है कि 31 अक्तूबर तक दिल्लीवालों को दीवाली का तोहफा मिल सकता है।

विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक, मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर होने की बात कही है। 20 अक्तूबर को हुई जांच के दौरान आयुक्त ने इस सेक्शन पर प्लेटफार्म माप, इंटरचेंज सुविधाओं, स्पीड टेस्ट, अग्निशमन प्रावधानों और अन्य सुविधाओं की जांच की थी। फिलहाल सेक्शन के खोलने की तिथि तय नहीं हुई है। डीएमआरसी का कहना है कि अभी कुछ और शर्तों और औपचारिकताओं की पूर्ति होनी है।

इनके पूरा होने के बाद सेक्शन को खोलने की तिथि तय होगी। इन तैयारियों में सेक्शन के उद्घाटन संबंधी औपचारिकताएं शामिल हैं। 17.86 किमी लंबाई वाले इस सेक्शन के खुलने के बाद मेट्रो नेटवर्क 314 किमी हो जाएगा।
विज्ञापन


इस सेक्शन पर त्रिलोकपुरी, विनोद नगर ईस्ट, विनोद नगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कडड़ूमा, कड़कडड़ूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर, गोकलपुरी, जौहरी एन्क्लेव ओर शिव विहार मेट्रो स्टेशन हैं। इनमें रेड लाइन के लिए वेलकम और ब्लू लाइन के लिए कड़कडड़ूमा व आनंद विहार आईएसबीटी पर इंटरचेंज सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें