फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शहीद भगत सिंह कॉलेज में बनाया पिंक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। शहीद भगत सिंह कॉलेज ने छात्राओं के लिए अलग से पिंक बूथ मतदान के लिए बनाया है। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार अत्री ने बताया कि मतदान के दौरान छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिए कॉलेज परिसर में पिंक बूथ तैयार किया गया है। इससे उन्हें मतदान के लिए लंबी कतार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। साथ ही जो भी छात्र डूसू चुनाव में मतदान करेगा उसे पांच लेक्चरर की अटेंडेंस मिलेगी। कॉलेज में एक दिन में छात्रों के चार-पांच लेक्चरर होते है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डूसू चुनाव में छात्रों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की है। एबीवीपी दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि डूसू चुनाव डीयू के छात्रों के लिए एक उत्सव है। सभी छात्रों से अपील है कि वह शत-प्रतिशत मतदान कर इस उत्सव को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें