नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में बर्ड फ्लू का नया मामला सामने न आने से फिलहाल खतरा टल गया है। किसी भी स्तनधारी में यह वायरस नहीं पाया गया है और न ही किसी अन्य जानवर में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण देखे गए हैं। पक्षीशाला में जलीय या प्रवासी पक्षियों की मृत्यु की कोई ताजा खबर नहीं है। चिड़ियाघर में जैव-सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े उपाय लागू हैं, ताकि पक्षियों, जानवरों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। प्रशासन रोग नियंत्रण के लिए सभी मानक प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर रहा है। चिड़ियाघर को दोबारा खोलने का निर्णय उचित दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया जाएगा जिसकी सूचना जल्द दी जाएगी। प्राणी उद्यान प्रशासन ने जनता से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। संवाद