फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बिजली के इंतजार में तप रहे गांव, शुरू नहीं हुआ रोजका मेव का 220 केवी सबस्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो महीने पहले चालू होने की उम्मीद थी प्रोजेक्ट की, अब कई महीने और लगने के आसार
विज्ञापन

-60 गांवों व रोजका मेव औद्योगिक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित

शेरसिंह डागर
नूंह।
जिले के लोगों को इस बार भी भीषण गर्मी में बिजली संकट से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। रोजका मेव स्थित 220 केवी बिजली सबस्टेशन का निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो सका है। यह सबस्टेशन करीब दो महीने पहले शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन ढुलमुल कार्यशैली के कारण परियोजना अब भी अधर में लटकी हुई है। हालात यह हैं कि अभी इसके चालू होने में कई महीने और लग सकते हैं।
इस सबस्टेशन के शुरू होने से रोजका मेव, घासेड़ा, उजीना, इंडरी, सिलानी सहित करीब 60 से अधिक गांवों और रोजका मेव औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी। उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार होने वाले कटों से छुटकारा मिलना था, लेकिन काम में देरी ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वर्तमान में रोजका मेव, घासेड़ा, उजीना, इंडरी और सिलानी के बिजली सबस्टेशन करीब 50 किलोमीटर दूर पचगांव से बिजली आपूर्ति पर निर्भर हैं। लंबी दूरी की सप्लाई लाइन होने के कारण जरा सी तकनीकी खराबी पर घंटों बिजली बाधित रहती है। कई बार तो लोगों को एक-एक और दो-दो दिन तक बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। गर्मियों में बढ़ते लोड के कारण स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों के बावजूद बिजली ढांचे को मजबूत करने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। रोजकामेव औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रही फैक्ट्रियों को भी लो-वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। अस्सी के दशक में शुरू हुई औद्योगिक इकाइयों में से काफी इकाइयां यहां मूलभूत सुविधा न मिलने के कारण बंद हो चुकी है। जिसका कारण यहां के विकास व लोगों के रोजगार पर पड़ा है। अब सरकार ने यहां नई आईएमटी रोजकमेव बसाने के लिए 1600 एकड़ जमीन अधिग्रहण की है और उसे पर तेजी से काम चल रहा है। यह सब स्टेशन भी इस आईएमटी व पुरानी इकाइयों को विकसित करने आसपास के लोगों को पर्याप्त बिजली पहुंचाने का एक हिस्सा है।
इस समस्या को लेकर कुछ महीने पहले नूंह विधायक आफताब अहमद ने चंडीगढ़ में एचवीपीएन के महानिदेशक जे. गणेशन (आईएएस) से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई थी। अधिकारियों की ओर से काम शीघ्र पूरा कराने का भरोसा भी दिया गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट की रफ्तार अब भी बेहद धीमी दिखाई दे रही है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

हर साल गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी हमारे इलाके को होती है। कई-कई घंटे बिजली नहीं आती। हमें उम्मीद थी कि नया 220 केवी सबस्टेशन शुरू होने से राहत मिलेगी, लेकिन अब लगता है इस बार भी वही हाल रहेगा।
कमल पंवार , पूर्व सरपंच इंडरी।
औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। लो-वोल्टेज और बार-बार कटौती से मशीनें प्रभावित होती हैं और उत्पादन पर असर पड़ता है। सरकार उद्योग लगाने की बात करती है, लेकिन आधारभूत सुविधाएं समय पर नहीं मिल रहीं।
-आरपी खटाना, प्रधान रोजका मेव इंडस्ट्रियल एरिया।
पचगांव से सप्लाई आने के कारण हल्की बारिश या फॉल्ट में भी बिजली चली जाती है। कई बार रातभर अंधेरे में रहना पड़ता है। अगर सबस्टेशन समय पर बन जाता तो हजारों लोगों को राहत मिलती। इस्लामुद्दीन, नवाबगढ़।
अधिकारियों ने लोगों को जल्द काम पूरा होने का भरोसा दिया था, लेकिन मौके पर काम की रफ्तार देखकर नहीं लगता कि जल्द सबस्टेशन चालू होगा। इसे पूरा कराने के लिए हम लगातार उच्च अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। आफताब अहमद, विधायक नूंह।
विज्ञापन

इस पर काम चल रहा है, कुछ कारणों से देरी हुई है लेकिन जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। यह इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इससे रोजका मेव आईएमटी व पुराने औद्योगिक क्षेत्र के अलावा करीब चार दर्जन गांवों को बड़ी राहत मिलेगी।
अखिल पिलानी, डीसी नूंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें