फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पिलखुवा एलिवेटेड रोड का सेफ्टी ट्रायल शुरू, 18 किमी लंबे हाइवे का 21 जून से होगा शुभारंभ

Tue, 18 Jun 2019 08:55 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
पिलखुवा एलिवेटेड रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद मसूरी से हापुड़ के बीच नेशनल हाईवे-9 पर लोगों को जाम से मुक्ति मिलने जा रही है। छह लेन की मुख्य रोड और दोनों साइड में दो-दो लेन की सर्विस रोड पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने करीब साढ़े 18 किमी लंबे हाइवे को 21 जून से खोलने की तिथि निर्धारित की है। उससे पहले पिलखुवा में बनी करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का लोड और सेफ्टी ट्रायल सोमवार से शुरू हो गया है। वहीं पहले दिन का ट्रायल सफल रहा है। 

ट्रायल के पहले दिन एलिवेटेड रोड पर पहले खाली और फिर उसके बाद भारी वाहनों को खड़ा किया गया। छह लेने की एलिवेटेड रोड के दोनों तरफ बारी-बारी से भारी वाहन खड़ा किए गए। उसके बाद एलिवेटेड रोड की लचक लेने की क्षमता को देखा गया। अभी तक करीब 45 पिलरों की बीच की दूरी लोड टेस्ट किया जा चुका है जो मानकों के अनुरूप पाया गया है। 
विज्ञापन


आने वाले दो से तीन दिनों में सभी 150 पिलरों के बीच सेफ्टी और लोड टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। राजकोट की एजेंसी टेस्टिंग का काम देख रही है, जिसके 20 जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। उसके बाद एनएचएआई ने 21 जून से एलिवेटेड रोड को आम लोगों के लिए खोलने की तिथि निर्धारित की है। 

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर मुदित गर्ग का कहना है कि अभी तक का टेस्ट सफल रहा है और हमें उम्मीद है कि पूरा पुल लोड और सेफ्टी ट्रायल के मानकों पर खरा उतरेगा। क्योंकि निर्माण के समय सभी बेसिक जरूरतों को ख्याल रखा गया।  

अब बस एनओसी का इंतजार 

एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि हमारी तरफ से एलिवेटेड रोड पूरी तरह से तैयार है। पुल के ऊपर सोलर लाइट लगाने का काम कुछ हिस्से में बचा है जो एक से दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। अब जैसे ही ट्रायल कर रही कंपनी एनओसी दे देती है तो पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

उधर, पुल के खुलते ही मसूरी गंग नहर से हापुड़ तक की दूरी तय करने में अधिकतम 15 मिनट का समय लगेगा। इससे मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ की तरफ जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। 

हापुड़ बाईपास फ्लाईओवर का काम अंतिम दौर में 

एनएच-9 पर हापुड़ बाईपास को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का काम अंतिम दौर में है। अथॉरिटी ने 20 जून तक फ्लाईओवर को खोलने का लक्ष्य रखा है। इस फ्लाईओवर के खुलने पर मुरादाबाद-बरेली जाने वाले वाहन सीधे हापुड़ बाईपास पर उतर सकेंगे।

मसूरी और डासना फ्लाईओवर का काम 30 जुलाई तक पूरा 

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के फेज-3 में डासना से हापुड़ के बीच 22.30 किलोमीटर के हाईवे में से 18 किमी. यातायात के लिए खोली जा रही है, शेष चार किमी का हाईवे खुलने में करीब डेढ़ महीने के समय लगेगा। मसूरी गंग नहर पुल और डासना में बन रहे दो फ्लाईओवर का काम 30 जुलाई तक पूरा हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें